मीरापुर बाजार मे दो पक्षों मे हुई मारपीट, दोनों की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार को थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर में पड़ोसी गांव के युवक को टेंपो से उतार कर कुछ लोगों ने लाठी डंडों से जमकर पीटा। युवक को बचाने आए परिजनों पर आरोपियों ने हमला कर दिया। महिलाओं को भी पीटा। जिससे सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव प्रेमपुर गौटिया गौतारा के यशपाल शनिवार को टेंपो से गांव जा रहे थे। गांव मीरापुर में उन्हे मीरापुर के कुछ लोगों ने टेंपो से उतार लिया। मीरापुर के लोगों ने उनको लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। यशपाल ने घटना की सूचना अपने तहेरे भाई भूपेंद्र गंगवार को दी। भूपेंद्र गंगवार अपनी पत्नी लक्ष्मी गंगवार व चाची रजनी गंगवार को लेकर शाम 6.30 बजे घर लौट रहे। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घर से परिजनों को बुला लिया। आरोपियों ने भूपेंद्र, लक्ष्मी गंगवार व रजनी गंगवार को गाड़ी से खींच कर लाठी डंडों से पीटा। जिससे भूपेंद्र गंगवार, यशपाल, दीपक, प्रवेंद्र, पप्पू, जितेंद्र एवं सोनू घायल हो गए। पुलिस ने भूपेंद्र की तहरीर पर आरोपी पप्पू सिंह, नौबत सिंह, जितेंद्र व सोनू निवासी मीरापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। घायल भूपेंद्र ने बताया आरोपियों ने मेरे सिर में भाला मारा। वही दूसरे पक्ष ने भी थाने मे तहरीर दी है। घायल पप्पू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने यशपाल व भूपेंद्र सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस जांच में जुटी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *