बरेली। रविवार को बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. केशव कुमार अग्रवाल पर हुए जानलेवा हमले के प्रकरण का 24 घंटे में अनावरण करने पर रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के मिनी ऑडिटोरियम मे बरेली पुलिस का अभिनंदन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे पुलिस की त्वरित कार्रवाई की हर किसी ने तारीफ की। पुलिस अफसरों के साथ डा. केशव अग्रवाल का इलाज करने वाली चिकित्सीय टीम को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि शायर वसीम बरेलवी रहे। मंच का संचालन बदायूं डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वंदना शर्मा ने किया। कार्यक्रम मे डा. केशव अग्रवाल ने उनके साथ हनुमान मंदिर से चंद दूर किस तरह से घटना हुई और मुंह से खून निकलने के दौरान खुद को संभालते हुए अपना इलाज कराने तक हर बिंदु पर जानकारी दी। पुलिस अफसरों को केस का सही अनावरण करने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति डॉ. अशोक अग्रवाल ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी रवींद्र कुमार, सीओ आशीष प्रताप सिंह को धन्यवाद दिया। इस मौके पर बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के उप कुलाधिपति डॉ. लता अग्रवाल, प्रति उप कुलाधिपति डॉ. किरण अग्रवाल, डॉ. वरुण अग्रवाल, डॉ. अर्जुन अग्रवाल, रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रमोहन, डेंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यजीत नायक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तसलीम खान आदि मौजूद रहे। सम्मानित होने वालों मे केशलता अस्पताल का मेडिकल स्टाफ के साथ थाना बारादरी, कोतवाली, प्रेमनगर, किला, पुलिस, एसओजी, सर्विलांस की टीम के अलावा एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी रवींद्र कुमार, सीओ थर्ड साद मियां खान और सीओ सेकंड आशीष प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया।।
बरेली से कपिल यादव
