मुस्लिम मतदाताओं को भड़काने की कोशिश, तौकीर बोले- अतीक और अशरफ की हत्या का लेना है बदला

बरेली। फरीदपुर मे आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने भड़काऊ बयान दिया है। एक चुनावी जनसभा मे उन्होंने कहा कि अतीक और अशरफ की हत्या का बदला लेना है। आजम खान पर हुए जुल्मों का बदला लेना है तो मुसलमानों तुम्हें खुद को बदलना होगा। आगे कहा कि अगर अपने हालात दुरुस्त रखना चाहते हो तो तुम्हें तौर-तरीके बदलने होंगे। मुसलमानों जैसा बनना होगा। अगर तुम नहीं बदले इससे भी बुरा हश्र होगा।फरीदपुर के आईएमसी के समर्थित प्रत्याशी इफ्तिखार के समर्थन में आयोजित जनसभा को आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां संबोधित कर रहे थे। कहा कि मुसलमान पर जब भी जुल्म और ज्यादती हुई है। उन्होंने कभी उसकी बिरादरी नही देखी। उन्होंने कहा कि अतीक-अशरफ की हत्या और आजम खां की जिल्लत के लिए जितनी जिम्मेदार भाजपा है, उससे कम जिम्मेदार समाजवादी पार्टी भी नहीं है। अखिलेश यादव का उतना ही हाथ है, जितना भाजपा का हाथ है। निकाय चुनाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि तुम्हें एक मौका मिला है। यह बताने के लिए कि तुम एकजुट हो जाओ। दिए गए इस बयान का वीडियो भी सामने आया है। इसमें तौकीर रजा कह रहे हैं कि मैं अपने बारे में बताता हूं, ज्यादा शेरो-शायरी नहीं बोलूंगा, लेकिन मुस्लिम हालातों में जीना सीखो। वहीं इस बयान पर पुलिस और एलआईयू की टीम वीडियो की जांच में जुटी हुई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *