मुर्गा व्यवसायी की पत्थर से मार- मार कर की निर्मयी हत्या

बिहार: समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरी ग्राम में बीती रात एक मुर्गा व्यवसायी की निर्मयी हत्या कर दी गई है। मृतक मुर्गा व्यवसायी की पहचान रमाकांत सिंह के रूप में कीया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मुर्गी फार्म चलाता था। वहीँ बीती रात खाना खाकर घर से कुछ दूर स्थित अपने मुर्गी फार्म पर सोने चला गया था, सुबह जब कुछ स्थानीय लोग मुर्गी फार्म के बगल से रास्ते से जा रहे थे तभी मुर्गी फार्म के पास एक खेत मे रामाकांत सिंह को मृत देखा। स्थानीय लोगों द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, घटनास्थल पर पहुंचकर सुबह परिजनों ने देखा की चेहरा पर ईंट पत्थर मारकर हत्या की गई थी। इधर इस घटना की जानकारी पाते ही वरीय पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों द्वारा पुलिस को ग्रामीणों के गुस्से का सामना भी करना पड़ा। कुछ स्थानीय लोगो में चर्चा है कि गांव में कुछ लोगों द्वारा शराब का अवैध कारोबार होता था। जिसका मृतक विरोध करता था। हत्या इसी का परिणाम हो सकता है। इधर मुफ्फसिल थाना पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। पुलिस हत्या के कारण को ले कर छानबीन में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक इस घटना एवं हत्या को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ था।
-नसीम रब्बानी, पटना बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।