रोजगार सेवकों ने 3 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने की दी धमकी

फरीदपुर, बरेली। विभिन्न समस्याओं को लेकर रोजगार सेवकों ने ब्लॉक कार्यालय पर हड़ताल करते हुए धरना प्रदर्शन किया। मांगे पूरी न होने पर रोजगार सेवकों ने 26 नवंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद 3 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है। फरीदपुर ब्लॉक के रोजगार सेवक बीते कई दिनों से हड़ताल पर चल रहे थे। बुधवार को रोजगार सेवक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सिंह अपने तमाम साथी रोजगार सेवकों के साथ नारेबाजी करते हुए ब्लाक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि एनएमएएमएस ऐप पर जबरन उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है। ब्लॉक के अधिकारी रोजगार सेवकों पर कार्रवाई करने की धमकी देते हुए डरा धमका रहे हैं। बीते 18 महीनों से रोजगार सेवकों को मानदेय नहीं दिया गया है। रोजगार सेवकों ने 26 नवंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद 3 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने की धमकी दी। ज्ञापन देने वालों में कोषाध्यक्ष रविन्द्र सिंह पाल, महामंत्री रजनीश, उपाध्यक्ष भानु शर्मा, जिला प्रभारी सतीश कश्यप, ब्लॉक संरक्षक प्रदीप कश्यप, अनिल कुमार आदि थे। मनरेगा के स्थान पर नई योजना के विरोध में रोजगार हुए आंदोलित : बहेड़ी। मनरेगा के स्थान पर वीबीरामजी योजना लाने पर रोजगार सेवकों ने 20 से 30 नवंबर तक रोजगार सृजन अभियान का बहिष्कार किया है। उन्होंने कहा है कि वह 3 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने वाले आंदोलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा है कि उनपर दबाव बनाया गया तो वह सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे। रोजगार सेवक संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वाहन पर वीबीरामजी योजना के विरोध में राष्ट्रीय संगठन के आह्वाहन पर ब्लॉक के सभी रोजगार सेवक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। और 20 से 30 नवंबर तक इस अभियान का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा संगठन आरपार की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि उन पर अभियान में शामिल करने के लिए दबाव बनाया तो वह इसका विरोध करते हुए सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे। विरोध करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र गंगवार, ओमकार,कुसुम कुमारी चन्द्र प्रकाश, देवेंद्र, गुरवचन दास, नईम, बाबू , तहसीन खान, दिल्ली सिंह,महेंद्रपाल, भुवनेश कुमारी, वेद प्रकाश आदि रोजगार सेवक शामिल रहे। रोजगार सेवकों ने कार्य बहिष्कार के दौरान जबरन काम कराने का लगाया : शेरगढ़। ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर चल रहे कार्य बहिष्कार के दौरान जबरन काम कराने के प्रयास का आरोप लगाया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने बुधवार को खंड विकास अधिकारी रमेश दत्त मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 21 नवंबर से प्रदेशभर के ग्राम रोजगार सेवक शांतिपूर्ण ढंग से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा कार्रवाई की धमकी देकर मस्टर रोल जारी कराने और एनएमएमएस ऐप पर उपस्थिति दर्ज कराने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम रोजगार सेवकों के स्थान पर महिला मेट, ग्राम पंचायत सचिव और पंचायत सहायकों से कार्य कराने की तैयारी की जा रही है। हरीकिशन गंगवार रामप्रकाश गंगवार नेपाल सिंह निशार अहमद राकेश कुमार मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *