लेखपाल संघ की हड़ताल पर प्रशासन की नजर सख्त:11 लेखपाल निलम्बित

• प्रशिक्षु लेखपालो को कल तक काम पर लौटने की चेतावनी
• जिलाध्यक्ष बोले,जारी रहेगा आंदोलन

अम्बेडकरनगर, ब्यूरो – लेखपालों द्वारा लगातार जारी हड़ताल पर प्रशासन का रुख सख्त हो गया है। प्रशासन ने सोमवार से कार्यवाई शुरू करते हुए 11 लेखपालों को निलंबित कर दिया है।इनमे लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष रामचरन दुबे के अलावा जिला मंत्री रामकेश वर्मा व सभी तहसीलों के अध्यक्ष व मंत्री के नाम शामिल हैं।प्रशासन ने प्रशिक्षु लेखपालों को नोटिस जारी कर उन्हें काम पर लौटने के लिए मंगलवार तक का समय दिया है अन्यथा उन्हें बर्खास्तगी की चेतावनी दी गयी है।
खैर जो भी हो लेखपाल संघ अपनी मांगों को लेकर काफी दिनों से आंदोलनरत है।तहसीलों से शुरू हुआ धरना प्रदर्शन अब जिला मुख्यालय पर पहुंच गया है।लगभग एक पखवाड़े से लेखपाल अम्बेडकर प्रतिमा के निकट धरना दे रहे हैं। हड़ताल से हो रहे नुकसान के कारण प्रशासन भी सख्त हो गया। लेखपाल संघ के अकबरपुर तहसील अध्यक्ष अमजद अली, भीटी तहसील अध्यक्ष मो सलीम व मंत्री राजेश वर्मा, टाण्डा तहसील अध्यक्ष जयदेव पांडेय,मंत्री सुभाष कुमार, जलालपुर तहसील अध्यक्ष ओम नारायन मौर्य मंत्री घनश्याम वर्मा, आलापुर तहसील अध्यक्ष रामसिधार व मंत्री रामकेवल को निलंबित किया गया है। इसके अलावा अकबरपुर तहसील के मंत्री रमाकांत वर्मा को प्रशिक्षु होने के कारण नोटिस जारी की गई है। अपर जिलाधिकारी गिरिजेश त्यागी ने कहा कि यदि प्रशिक्षु लेखपाल मंगलवार से काम पर वापस नही लौटे तो उनकी बर्खास्तगी की कार्यवाई शुरू कर दी जाएगी।इसके तहत प्रत्येक तहसील से पांच पांच लेखपालो पर बर्खास्तगी की कार्यवाई होगी। वंही जिलाध्यक्ष रामचरन दुबे का कहना है कि लेखपाल प्रशासन की किसी प्रकार की कार्यवाई से डरने वाले नही हैं।

-अखण्ड प्रताप सिंह,अम्बेडकरनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।