मुख्यमंत्री से मिले एमएलसी, आरओबी समेत कई मुद्दे उठाए

फरीदपुर, बरेली। एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर जनहित से जुड़े तीन महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने फरीदपुर के बुखारा मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि 21 जून 2024 को शिलान्यास होने के बावजूद पुल का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामगंगा नदी के कटान से प्रभावित बरेली-बदायूं सीमा के गांवों का संयुक्त सीमांकन कर भूमि विवादों का स्थायी समाधान कराने का भी आग्रह किया। उन्होंने बहेड़ी और नवाबगंज चीनी मिलों के वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के गन्ना किसानों का बकाया भुगतान तत्काल कराने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान अशोक पाण्डेय, शिवकुमार शुक्ला और कौशल कुमार सिंह भी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *