देवरनियां, बरेली। हजरत इमाम हुसैन की शहादत के गम में मनाए जाने वाला चेहुल्लम का पर्व गुरुवार को कस्बा देवरनियां में पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर कोतवाली देवरनियां पुलिस को चेहुल्लम के मेले में जुटी भारी भीड़ को नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी। सामने रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक पर भीड को भटकने नहीं दिया गया। ट्रेनें भी काशन देकर गुजारी गई। कस्बा देवरनियां में चेहुल्लम पर गुरुवार को भारी भोड जुटी, जो बरेली-नैनीताल हाईवे किनारे लगे मेले में भीड जुटी। देवरनियां कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने सामने स्थित रेलवे ट्रैक पर भीड को न भडकने देने और हाईवे पर आवा-गमन सूचारु रुप से चलने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी थी। जुलूस में आए ताजिओं का मुकाबला देर रात रेलवे फाटक के पास चलता रहा। पुलिस की मुस्तैदी से देवरनियां कोतवाली क्षेत्र में अब तक चेहुल्लम का पर्व शांतिपूर्ण तरह से हो रहा है। हरदुआ-रिछोला में हुआ पारंपरिक मुकाबला : नवाबगंज। हरदुआ और रिछोला गांवों में गुरुवार को बेहल्लुम के अवसर पर निकले तख्त और ताजियों का पारंपरिक मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा। हरदुआ तिराहे पर देर शाम दोनों गांवों के जुलूस आमने-सामने पहुंचे तो बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने इस परंपरा को देखा। भीड के चलते कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे पर यातायात डायवर्ट करना पड़ा। बुधवार रात से ही दोनों गांवों में तख्त और ताजियों के जुलूस निकाले गए, जो पूरी रात गांवों में भ्रमण करते रहे।।
बरेली से कपिल यादव
