मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ब्लॉक परिसर में 45 जोड़ो का विवाह हुआ संपन्न

नानौता/सहारनपुर- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ब्लॉक परिसर में 45 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ। बुधवार को ब्लॉक परिसर में सामूहिक विवाह कराया गया । इसमें 40 जोड़ो ने 7 फेरे लिए जबकि 5 जोड़ो को निकाह पढ़ाया गया।

जानकारी के अनुसार ब्लॉक प्रमुख पति ऋषिपाल राणा ने सभी जोड़ो को सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया और सभी को 35 हजार रुपये का चेक, 10 हजार रुपए का कपड़े, बर्तन आदि सामान दिया गया। कार्यक्रम में सभी के भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई।

इस दौरान बीडीओ ब्लॉक सी0पी0सिंह, रविन्द्र सिंह पुंडीर, सतीश राणा, प्रमोद राणा, रामपाल सिंह प्रधान, बिजेंद्र त्यागी प्रधान, अनुराग राणा, चरण सिंह प्रधान, अमी सिंह, सतेंद्र राणा भाबसी, मनजीत राणा भाबसी, उदयवीर राणा सहित सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे।

– सुनील चौधरी सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।