मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़े गो कशी करते हुए गौ हत्यारे

बिजनौर/शेरकोट- बीती रात लगभग 10 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 2 गौ हत्यारे पकड़े जबकि दो भागने में सफल हो गए।

जानकारी के अनुसार सहजादपुर के नजदीक एक गांव के पीछे एक के खेत में एक झोपड़ी बना रखी है झोपडी में काटा जाता है गो वंश। ऐसा ही मामला बीती रात झोपड़ी में देखने को मिला कि अंदर एक गाय वह चार लोग उसे काट रहे थे कि अचानक पुलिस पहुंची और मौके पर ही गौ मास छुरे रस्सी फ़ावड़ा पकड़े गए। गौ हत्यारों का नाम सराफाज़ उर्फ़ फौजी इमरान पुत्र अकबर व भूरा , अकबर पुत्र असगर शाहजहांपुर निवासी बताया जा रहा है । क्षेत्र में गोकशी घटनाएं बढ़ती जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक हल्का दरोगा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक खेत में झोपड़ी में कुछ लोग गो वध कर रहें है तभी दरोगा ने तत्काल कार्यवाही करते हुए हमराह के साथ मौके पर दबिश दी। दबिश पड़ते ही मौके से 2 लोग फरार हो गए। बाकी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। वही देखा कि गोवंश कटा पड़ा है और मांस के साथ साथ दो छुरे बावड़ी और त्रिपाल जो कि वहां बिछा रखा था। पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया आरोपियों को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है। जहां एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौ सेवा के लिए पर्याप्त धन व सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं और वह गोवंश पर छुरी चल रही है गोवंश की हत्या रोकने के लिए अलग से कोई इंतजाम की आवश्यकता है।
– शेरकोट से अमित कुमार रवि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।