बरेली। मलूकपुर में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। थाना क्षेत्र के मलूकपुर के रहने वाले 22 वर्षीय आकाश रविवार की सुबह अपने घर से नाश्ता करके निकले थे। उसके बाद अचानक से वह घर के सामने लगे बिजली के पोल में करंट आने से उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। थाना किला क्षेत्र के मलूकपुर का रहने वाला 22 वर्षीय आकाश रविवार सुबह करीब 7:20 बजे घर से नाश्ता करने के बाद किसी काम से बाजार की तरफ जा रहा था। युवक घर से थोड़ी दूर ही खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। आननफानन उसे पास के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने आरोप लगाया कि जर्जर तार की वजह से पोल में करंट उतरा था। जर्जर तार बदलने के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई फायदा नही हुआ। बताया जा रहा है कि बिजली के जर्जर तार की वजह से करंट आने से उसकी मौत हुई है। आसपास के लोग उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल में ले गए जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वही क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कई बार जर्जर तार बदलने की मांग अधिकारियों से की गई लेकिन तारों को नहीं बदला गया।।
बरेली से कपिल यादव
