महुआ में भाजपा उत्तरी मंडल के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

बिहार: (हाजीपुर)वैशाली जिले के महुआ प्रखंड अंतर्गत सिंघाड़ा स्थित प्रसिद्ध नरसिंह स्थान पर भाजपा उत्तरी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई ।इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष चर्चा की गई और कहा गया कि यह चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेंगे और जीतेंगे ।बैठक की अध्यक्षता महुआ उत्तरी मंडल के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आगामी चुनाव में पूरे दमखम से भाग लेंगे और प्रत्याशी की जीत को लेकर अपनी तन मन से काम करेंगे ।संचालन करते हुए अति पिछड़ा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने कहा कि आगामी चुनाव कार्यकर्ताओं के लिए चुनौती होगा ।बैठक में महुआ विधानसभा के नए प्रभारी अजय कुमार झा ,विधानसभा विस्तारक मनोज कुमार सिंह ,के अलावा शेख अब्दुल मन्नान, चंद्रशेखर सिंह ,चंदेश्वर राय ,विनय कुमार विमल ,गीता सिंह ,अनिल रजक ,विमल चौधरी ,चंद्रिका झा, आदि दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होकर आगामी चुनाव में अपने दमखम दिखाने के लिए संकल्प लिया।
-नसीम रब्बानी पटना बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।