महिला ने घरेलू कलह से तंग आकर फांसी के फंदे पर लटककर दी जान

बरेली। महिला ने घरेलू कलह से तंग आकर फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। आपको बता दें कि जनपद शाहजहांपुर के सिधौली के गांव आमूं के बादशाह सिंह ने अपनी बेटी मनीषा (25) का विवाह पांच साल पहले फरीदपुर के जवाहरगंज गांव के उदयवीर से किया था। मायके वालों ने बताया कि ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए मनीषा को परेशान कर रहे थे। सोमवार की रात कमरे में मनीषा ने फांसी का फंदा लगाकर लटक गई। परिवार के लोग उसकी चीख सुनकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मनीषा को बेहोशी की हालत में फांसी के फंदे से उतार लिया। परिवार के लोग उसे फरीदपुर के एक निजी अस्पताल लाए। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मांयके वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम को भेजा। फरीदपुर इंस्पेक्टर सुरेंद्र पचौरी ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।