महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या से आक्रोशित जागो नारी शक्ति संगठन ने सौंपा डीएम को ज्ञापन

आजमगढ़- जागो नारी शक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाज सेविका कुसुमलता ने संगठन की महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री को संबोधित डीएम को ज्ञापन सौंपा। हैदराबाद में हुई महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद जघन्य हत्या से आक्रोशित संगठन की महिलाओं का कहना है कि जब महिलाओं की बात आती है तो कानून व्यवस्था डगमगा जाती है। अपराधी खुलेआम घूमते हैं और मनमानी करते हैं। बेटी और महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस करती हैं। जब सुरक्षा की बात होती है तो बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन होता कुछ नहीं है। मामला कोर्ट-कचहरी व फाइलों में दब जाती है। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून बनाया जाए की दुष्कर्म में संलिप्त लोगों को चौराहे पर फांसी की सजा दी जाए। ऐसे कानून केंद्र सरकार को पास करना चाहिए ताकि बहन-बेटियां सुरक्षित हो सकें। नहीं तो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा पूरी तरह से गलत साबित हो जाएगा। आज हर महिला व बेटी अपने को असुरक्षित पाकर लड़की के रूप में जन्म लेने पर अफसोस करती हैं। इन विषयों को गंभीरता पूर्वक कानून बिल पास कर महिला जनकल्याण के लिए सही होगा। उन्होंने कहा कि बेटियों को न्याय नहीं मिलेगा तो आक्रोश में जनता खुद न्याय करना शुरू करेगी तो कोई फूलनदेवी बनेगी तो कोई काली दुर्गा और कोई लक्ष्मीबाई रानी बनेगी। अपनी सुरक्षा के लिए खुद सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगी।

रिपोर्टर:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।