महामहिम राज्यपाल बेबी रानी मोर्या उत्तराखंड को दिया उपजिलाधिकारी लैंसडौन द्वारा ज्ञापन

उत्तराखंड/लैंसडाउन – सत्ता के नशे में चूर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कांग्रेस की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए कॉग्रेस पार्टी लैंसडाउन द्वारा उपजिलाधिकारी लैंसडाउन के द्वारा महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड को ज्ञापन सौंपा है।लैंसडाउन में कोंग्रेसियों ने बंसीधर भगत का पुतला फूंका और जोरदार ढंग से प्रदर्शन किया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की टिप्प्णी के बाद प्रदेश में जगह जगह प्रदर्सन किये जा रहे है । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत द्वारा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदेश के खिलाफ की गई अमान्यदित टिप्पणी से कांग्रेस में नही बल्कि पूरे प्रदेश की महिलाओं में खासा रोष व्याप्त है।
देवभूमि उत्तराखंड में महिलाओं को जहां विशेष सम्मान दिया जाता है। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत्ता के घमंड में नैतिकता की सारी मर्यादाएं भूल गए है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस तरह की टिप्पणी करके अपनी मानसिकता का परिचय दिया है।
राष्ट्रीय सचिव आखिल भारतीय महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला ने कहा कि देवभूमि में महिलाओं के खिलाफ अमार्यदित टिप्पणी की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए आखिल भारतीय महिला कांग्रेस आपसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के खिलाफ कार्यवाही की मांग करती है।

– पौड़ी से इन्द्रजीत सिंह असवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।