मनचलों ने किया लड़की को निर्वस्त्र करने का प्रयास

झांसी। टहरौली थाना क्षेत्र में तीन लोगों ने एक लड़की को बुरी नीयत से पकड़ लिया और निर्वस्त्र करने का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत थाने की पुलिस से की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाही की।

टहरौली थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धवारी में रहने वाली एक लड़की को बुरी नीयत से गांव के रहने वाले जितेन्द्र, बंटी और मोती लाल ने पकड़ लिया। इसके बाद अश्लील हरकत करते हुए निर्वस्त्र करने का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए धमकाते हुए भाग गये। घर आकर पीड़िता ने परिजनों को अवगत कराया। पीड़िता के पिता ने इसका उलहना दिया। जिस पर आरोपी युवकों ने मारपीट कर उसे भगा दिया। पीड़िता के पिता ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार आरोपी युवकों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाही की।

रिपोर्ट: उदय नारायण कुशवाहा (झांसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।