राजस्थान/बाड़मेर- मतदाता जागरूकता अभियान के तहत परिवहन विभाग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान बालोतरा जिला मुख्यालय के प्रमुख मार्गों पर आमजन को मतदान के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान, चुनाव पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार की उपस्थिति मतदाता जागरूकता पोस्टर, बैनर, स्टीकर का विमोचन भी किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों के वाहनों पर मतदान जागरूकता स्टीकर लगाश गया।
उन्होने ने बताया कि शहर में स्थित नया बस बस स्टेण्ड पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे मुकेश भगोरा के सानिध्य में मतदान एवं सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। अभियान के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों, शहर के मुख्य मार्गों एवं वाहनों पर मतदाता जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा संबंधी स्टीकर लगाए गए तथा वाहन चालकों एवं आमजन को ब्रोशर वितरित किए गए। इस दौरान लोगों से मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की अपील की गई।
जिला परिवहन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने आमजन से मतदान के साथ यातायात नियमों की पालना करने, वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करने का आह्वान किगया।अभियान के माध्यम से मतदान भी करें, सड़क सुरक्षा का ध्यान भी रखें का संदेश देते हुए आमजन को लोकतांत्रिक जिम्मेदारी और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
— राजस्थान से राजूचारण
