मजदूरी के बदले गरीबों को मिली मौत : मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 2 की मौके पर दर्दनाक मौत

*जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र की पाटन कटंगी मार्ग पर बनवार मोड़ पर सुबह भीषण सड़क हादसा 21मजदूर हुए घायलघटना के बाद मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश/जबलपुर- पाटन थाना क्षेत्र के कटंगी मार्ग में बनवार गांव के पास मजदूरों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि 21 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसके चलते कुछ घायलों को पाटन से जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफ र किया गया है। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पाटन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कटंगी के अंतर्गत चिकली गांव में मजदूरी करने के लिए पाटन से दो दर्जन मजदूर पिकअप वाहन में सवार होकर काम पर जा रहे थे। उक्त वाहन जैसे ही पाटन-कटंगी मार्ग के बनवार गांव के पास पहुंचा, तभी पिकअप का चालक तेज गति से वाहन चलाने के कारण अपना संतुलन खो बैठा और वाहन लहराते हुए मार्ग किनारे पलट गया। इस दुर्घटना के बाद वाहन में सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों को इस दुर्घटना की खबर जैसे ही लगी वह मदद के लिए आगे आए और वाहन में फं से हुए मजदूरों की मदद करते हुए दुर्घटना की सूचना पाटन पुलिस एवं 108 एंबुलेंस को दी। सूचना के आधार पर पुलिस एवं 108 एंबुलेंस के ईएमटी इरशाद मंसूरी एवं पायलट विक्रम राजपूत द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें गंभीर हालत में सबसे पहले पाटन स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद 2 महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। जिसमें पाटन निवासी 50 वर्षीय सोमवती पति शारदा गौड़, 50 वर्षीय सुमन पति रोहिदास शामिल है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 13 लोगों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल जबलपुर रवाना किया गया, वहीं अन्य घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में उपचार किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद मेकअप का चालक मौके पर अपना वाहन छोड़कर फ रार हो गया।
ये हुए घायल
सड़क दुर्घटना में ये मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिसमें अंजू ठाकुर पति गिरवर सिंह उम्र 25 वर्ष वार्ड नंबर2पाटन रजनी पति देवी सिंह उम्र 50वर्ष चौधरी मोहल्ला पाटन मुस्कान पति संजू ठाकुर उम्र 17 वर्ष चौधरी मोहल्ला पाटन सविता पति स्वर्गीय बिज्जू ठाकुर उम्र 35 वर्ष पाटन ल़ाग बाई पति बब्बन उम्र 50 वर्ष जो रवि पति सेख बशीर उम्र 60 वर्ष बाबू पिता छोटे लाल उम्र 70 वर्ष सेवकाली पति शुक लाल सिंह उम्र 50 वर्ष शांति बाई पति लटोरी विश्वकर्मा उम्र 46 वर्ष मिथिलेश पति परसोत्तम विश्वकर्मा उम्र 30वर्ष सुमंता बाई पति रेवा प्रसाद उम्र 45 वर्ष विनोद पिता नन्हे लाल ठाकुर उम्र 30 वर्ष वर्ष कलावती पति बिंदु उम्र 50 अंजू पिता शारदा उम्र 10 वर्ष गंगाबाई पति नारायण उम्र 35 वर्ष गोविंद पिता शोभाराम मरावी उम्र 17 वर्ष संगीता पति प्रेमचंद उम्र 30 वर्ष रागिनी पति गोपाल प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 50 वर्ष प्रेम रानी पति मुन्ना उम्र 43 वर्ष एवं दीक्षा पिता नारायण उम्र 19 वर्ष सभी निवासी पाटन शामिल हैं जिसमें कुछ की हालत काफी नाजुक बनी हुई है
दो व चार पहिया से घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद आसपास के लोग घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंचे गये जिन्होंने पुलिस के साथ मिलकर घायलों को 108 एम्बुलेंस 100 डायल व निजी दो पहिया वाहनों से घायलों को पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां से 13 लोगों की हालत गंभीर रूप से होने पर तुरंत ही मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया है
13 लोगों की हालत मेडिकल अस्पताल में गंभीर बनी हुई है
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटन से रविवार सुबह 9 बजे लगभग पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 20 जीए -4783 करीब दो दर्जन मजदूरों को लेकर कटंगी के समीप चिकरी गांव जा रहा था वाहन जैसे ही पाटन से पांच किमी आगे बनवार मोड़ के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से पलटकर नीचे खेत में जाकर पलट गया जिसके बाद मजदूरों में चीख पुकार मच गई और दो महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 21 गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से 13 को मेडिकल भेजा था जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है
बाहर से आते हैं मजदूर
ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों उड़द-मूंग की कटाई चल रही है। इसके लिए किसानों द्वारा बाहर से मजदूरों को बुलाकर उनसे कटाई का कार्य कराया जाता है और इसके लिए वाहन चालक पैसों की लालच में अपने वाहनों पर मजदूरों को भेड़-बकरियों की तरह भरकर लाते हैं। उल्लेखनीय है कि इस दुर्घटना के पहले भी ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक दुर्घटनाएं घटित हुई है। जिसमें
कई मजदूरों की जान जा चुकी है, हालांकि पुलिस द्वारा मजदूरों से भरे इन वाहनों पर बीच-बीच में कार्रवाई की जाती है, इसके बावजूद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन दुर्घटनाएं घट रहीं है।

अभिषेक रजक विशेष संवाददाता, जबलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।