भारत का बड़ा कदम: पाकिस्तान को जाने वाला पानी रोका

नई दिल्ली: पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए वहां को जाने वाला पानी रोक दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इस पानी को मोड़कर कश्मीर और पंजाब को दिया जाएगा। इसके पहले गडकरी ने बुधवार को बागपत में पाकिस्तान को पानी रोकने की बात कही थी।

तीन नदियों व्यास, रावी और सतलज नदियों का पानी भारत से होकर पाकिस्तान पहुंचता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि भारत इन तीन नदियों का पानी यमुना में छोड़ेगा लेकिन गुरुवार को उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि भारत सिंधु जल समझौते के तहत तीन नदियों से पाकिस्तान को मिलने वाले पानी को बंद करने जा रहा है।

भारत और पाकिस्‍तान के बीच सिंधु जल संधि पर हस्‍ताक्षर 19 सितंबर 1960 को हुआ था। भारत की ओर से प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति अयूब खान ने इस समझौते पर हस्‍ताक्षर किए थे। दोनों देशों के बीच यह संधि विश्‍व बैंक के हस्‍तक्षेप से हुई थीं। इससे पहले करीब एक दशक तक दोनों देशों के बीच इस मसले पर बातचीत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।