भाभी के घर मिली गायब किशोरी, पुलिस ने युवकों को भेजा जेल

शीशगढ़, बरेली। रविवार की रात गायब हुई लड़की व युवको के मामले में पुलिस ने लड़की को बरामद कर मेडिकल के लिए भेजा है। लड़की ने मां को छेड़खानी की बात बताई। जिसके बाद की मां की तहरीर पर दोनों आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आपको बता दें कि रविवार की रात लगभग बारह बजे कस्वे के एक शैक्षणिक संस्थान के पास मोहल्ले के लोगों ने आठ साल की लड़की को दो लड़कों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ने का दावा किया था। तीनों को दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया था। रात्रि लगभग एक बजे तक लड़की जब अपने घर नहीं पहुंची तब लड़की की मां ने शीशगढ़ थाने में लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में वकील व तौफीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। सुबह को लड़की की मां गायब लड़की को लेकर थाने पहुंची थी। पुलिस की पूछताछ में लड़की ने बताया कि रात में वह अपनी भाभी के घर जा रही थी तभी दोनों आरोपियों ने उसका हाथ पकड़कर छेड़खानी की थी। वह भागकर अपनी भाभी के घर पहुंची और डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया। सुबह उसकी मां जब भाभी के घर पहुंची तब उसने मां को पूरी बात बताई। बच्ची की मां उसे लेकर थाने गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।