भाजपा शहरों का नाम बदलने से पहले अपने मुस्लिम नेताओं का धर्म परिवर्तन करायें:सचिन चौधरी

अमरोहा – यू पी के अमरोहा से लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे समाजसेवी सचिन चौधरी का विवादित बयान सामने आया है। जिससे हडकंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार एक प्रेस वार्ता के दौरान सचिन चौधरी ने भाजपा के शहरों के नाम बदलकर रखने पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है और भाजपा नेता मुख्त्यार अब्बास नकवी और शाहनवाज को भाजपा का दामाद बताया है साथ ही कहा है कि इन्होंने भाजपा नेताओ की हिन्दू लड़कियो से शादी की है शहरों का नाम बदलने के बजाय पहले भाजपा को अपने मुस्लिम नेताओ का धर्म परिवर्तन कराना चाहिए पहले इन्हें हिन्दू बनाये।शहरों का नाम बदलकर नही बल्कि अपने घर से पहले इनको नाम बदलने की पहल करनी चाहिए तभी सिद्ध होगा कि ये हिन्दू राष्ट्र बनाना चाहते है वर्ना ये सब भाजपा की वोटो की राजनीति है।
साथ ही आपने विवादित बयानों के लिये हमेशा मिडिया की सुर्ख़ियो में बने रहने वाले ओमप्रकाश राजभर पर भी तंज कसते हुए राजभर को बीजेपी का चमचा बताया और सत्ता का सुखभोगी बताते हुए सचिन चौधरी ने राजभर पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अगर राजभर को बीजेपी से इतनी ही एलर्जी है तो पार्टी और गठबंधन तोड़ क्यों नही देते है और 2022 तक गठबंधन की बात भी करते है बार बार बीजेपी के खिलाफ बोलने वाले राजभर को सचिन ने भाजपा का चुनावी स्टंट बताया और वोटो की राजनीति के लिए राजभर इस तरह की बात करते रहते है।

– अमरोहा से जसमीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।