भाजपा विधायक ने प्रदेश में चलाई जा रही कमल संदेश पद यात्रा का किया शुभारंभ

सीतापुर- सेउता से भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही कमल संदेश पद यात्रा का शुभारंभ किया।
रेउसा में विधायक आवास से बिसवां रोड अकसोहा लोनिया पुरवा रंगवा बेहड आदि गांव में कार्यकर्ताओं से व जनता से समस्याएं सुनी और अपनी सरकार की नीतियों को बताया
इस अवसर पर विधायक ज्ञान तिवारी ने केंद्र सरकार के द्वारा साढ़े चार साल एवं प्रदेश सरकार के डेढ़ साल की योजनाओं एवं उनकी उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।
विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं से गांव गांव जाकर कमल संदेश पद यात्रा के द्वारा जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार के द्वारा चलायी जा रही जनहित योजनाओं को बताने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार इस लिए दोबारा नही बन सकी थी कि उनके द्वारा चलायी गई योजनाओं को ठीक से जनता के बीच में नही पहुंचाया जा सका था।हमें आज आवश्यकता है कि अगर दोबारा से केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में फिर से सरकार तभी आ सकती है जब उनके द्वारा चलायी गई योजनाओं को जनता के बीच मे उनका व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जाये,इसके लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांव गांव जाकर कार्यकर्ताओं के माध्यम से सरकार के द्वारा चलायी गई जनहित की योजनाओं को पहुंचाने का काम किया जायेगा।

भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से छोटा भी कार्यकर्ता बड़े से बड़े पद पर पहुंच सकता है बाकी राजनीतिक दल सिर्फ एक ही परिवार को आगे बढ़ाने का काम करते हैं
इस अवसर पर रेउसा भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिवेदी संजय कुशवाहा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संजय त्रिवेदी मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रमाकांत शुक्ला पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश मिश्रा शिव नारायण अवस्थी रामेंद्र शुक्ला रामपाल मौर्य बबलू पांडेय कमल संदेश पदयात्रा मे सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

रामकिशोर अवस्थी
सीतापुर ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।