भाजपा नेताओं को मिली बड़ी राहत, सपा सरकार मे दर्ज मुकदमे होंगे वापस

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। भाजपा के वर्तमान मे डीसीबी उपाध्यक्ष चक्रवीर सिंह चौहान सहित 67 भाजपा नेताओं पर 2015 मे दर्ज मुकदमे वापस लेने की अनुमति राज्यपाल द्वारा दे दी गई। सरकार ने मुकदमे वापसी के लिए कोर्ट मे प्रार्थना पत्र दाखिल करने की अनुमति का आदेश जिला प्रशासन को दिया है। सपा सरकार के कार्यकाल मे भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे धीरे धीरे वापस हो रहे है। सरकार की संस्तुति पर करीब 67 नेताओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की अनुमति राज्यपाल की ओर से जारी कर दी गई है। जिसके बाद शासन ने जिला प्रशासन को उक्त मामलों को वापस लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल करने की अनुमति जिला शासकीय अधिवक्ता को प्रदान करने का आदेश दिया है। वही भाजपा नेता आशीष अग्रवाल पिछले पांच वर्षों से सांसद संतोष गंगवार की सिफारिश पर प्रदेश सरकार के दर्जन भर मंत्रियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुकदमा वापसी की मांग की थी। आपको बता दे कि वर्ष 2015 मे फतेहगंज पश्चिमी के माली मोहल्ला मे मंदिर पर गौवंश के टुकड़े मिलने से नगर मे काफी तनाव पैदा हो गया था। जिसमे प्रदेश की सपा सरकार के समय मे भाजपा के 68 नेताओं को नामजद किया गया था। भाजपा नेता इस मामले मे नगर से दो महीने फरार रहे थे कस्बे का बाजार भी सप्ताह भर बंद रहा था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।