भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह के नेतृत्व में निकाली गयी पदयात्रा

आजमगढ़- भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह के नेतृत्व में दसों विधानसभाओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में उनकी (150 वीं )जयंतीवर्ष के उपलक्ष्य में 1 दिसंबर को 150 किलोमीटर लम्बी पदयात्रा का शुभारंभ किया गया । पदयात्रा 15 दिसंबर तक चलगी। प्रत्येक विधानसभा में 1 दिसम्बर को सुबह 11बजे से तय स्थान से यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा झंडी दिखाकर किया गया। सदर विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ गांधी तिराहा रैदोपुर से, मुख्य अतिथि भूतपूर्व जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण तिवारी ने झंडी दिखाकर किया। सगड़ी विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ प्राचीन शिव मंदिर जीयनपुर से, मुख्य अतिथि क्षेत्रिय कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
गोपालपुर विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ देवड़ा दामोदरपुर से, मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुबारकपुर विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ सठियांव बाजार से, मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मेंहनगर विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ लखराव पोखरा मेंहनगर से, मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। अतरौलिया विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ शम्मों माता अतरौलिया से, मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व आजमगढ़ के प्रभारी त्रयंबक जी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। फूलपुर पवई विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ माहुल रामलीला मैदान से मुख्य अतिथि आदित्य रॉय ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
दीदारगंज विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ मार्टीनगंज बाजार से, मुख्य अतिथि सांसद नीलम सोनकर ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
निजामाबाद विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ निजामाबाद नगर से, मुख्य अतिथि क्षेत्रिय महामंत्री सहजानंद राय ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
लालगंज विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ विकासखंड मुख्यालय लालगंज से मुख्य अतिथि लालगंज लोकसभा के प्रभारी मुन्ना दूबे ने झंडी दिखाकर रवाना किया । जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में एक साथ सभी विधानसभाओं में प्रारंभ होने वाली पदयात्रा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 150 वीं जयंती वर्ष पर समर्पित है माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गांधी जयंती पर स्वचछ भारत मिशन की जो सुरूवात किया वो आज जन आंदोलन बन चुका है जिसके अन्तर्गत शौचालय निर्माण के लिए लोगों को सहायता प्रदान किया गया जिसका असर गांव-गांव शहर-शहर दिखने लगा है। पदयात्रा के माध्यम से घर घर जाकर सम्पर्क स्थापित कर लोगों की समस्याओं को जानने का प्रयास किया जाएगा । गांवों में सायंकाल चौपाल लगाकर हमारे कार्यकर्ता केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों , योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे और जनता से संवाद स्थापित करेंगे जन समस्याओं की जानकारी एकत्रित कर सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्रिय पदाधिकारी, विधानसभा चुनाव लड़ें प्रत्यासी, जिला पदाधिकारी कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष , मंडल पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष ,बूथ समितियों के लोग अपने अपने विधानसभा में मौजूद रहे।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।