भाजपा के लोगों ने मनीष को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाये जाने पर जताई खुशी

बिहार: वैशाली , भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के द्वारा किसान मोर्चा 2018 का गठन किया गया है।यह नेशनल लेवल का मोर्चा है,जिसमें पूरे देश से 21 लोगों को राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य के रूप में नामांकित किया गया,जिसमें राष्ट्रवादी सोच रखने वाले युवा समाजसेवी मनीष जय हिंद जी एक हैं। मनीष जय हिंद जी इससे पहले प्रदेश स्तर पर काम करके अपनी क्षमता एवं योग्यता साबित कर चुके है।
मनीष जय हिंद जी बतातें है कि भारत गाँव का देश है,किसानो का देश है,देश तबतक खुशहाल नहीं हो सकता,जबतक किसान खुशहाल नहीं होंगे इसलिए वे आगे आकर किसानों के लिए बढ़-चढ़ कर काम करना चाहते है और इस नई ज़िम्मेवारी के लिए वे किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जुझारू लोकसभा सांसद श्री वीरेंद्र सिंह मस्त जी,शीर्ष पदाधिकारी गन श्री सुधीर त्यागी जी,श्री सुधीर झा जी,श्री शक्ति सिंह जी का धन्यवाद करते हैं। किसी भी ज़िम्मेवारी को ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की मनीष जय हिंद जी की आदत पुरानी है। मनीष जय हिंद जी आगे बतातें हैं कि मेरे साथ माता,पिता,गुरु एवं अन्य वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद है। जय जवान -जय किसान।
-नसीम रब्बानी, पटना बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।