भाजपा की नीतियों से परेशान है जनता:- बिट्टू शर्मा

हरिद्वार/रुड़की- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जनसम्पर्क कर वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।रुड़की के आदर्श नगर में डोर टू डोर जनसम्पर्क के दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां जनता के हित में है। उन्होंने कहा कि देश में परिवर्तन की लहर है और भाजपा सरकार नहीं बना पाएगी।रुड़की ब्लॉक अध्यक्ष बिट्टू शर्मा और अशोक चौहान ने कहा कि आज लोग भाजपा की नीतियों से परेशान हैं। देश के युवा प्रधानमंत्री के रूप में राहुल गांधी को देखना चाहते हैं। पार्टी प्रत्याशी अंबरीष कुमार को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की गई।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर कांग्रेस के घोषणापत्र की जानकारी लोगों को दी और पम्पलेट बांटे। इस अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, श्रवण गोस्वामी, मकसूद हसन, उम्मेद गाजी, संजय, रवि तोमर, राजू चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

– रूडकी से इरफान अहमद की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।