भाजपा कार्यालय पर नवगठित जिला कमेटी का हुआ अभिनंदन

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर रविवार को नवनियुक्त जिला कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत व अभिनंदन किया गया। जिलाअध्यक्ष पवन शर्मा, विधायक केसर सिंह गंगवार, विधायक बहोरन लाल मौर्य, प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग पूरन लाल लोधी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अनिल शर्मा, ब्लॉक प्रमुख दुष्यंत गंगवार, दुर्विजय शाक्य, योगेश पटेल, राजीव गुप्ता, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य आदि ने राकेश कश्यप, जिला महामंत्री सोमपाल शर्मा, वीरपाल गंगवार, निर्भय गुर्जर, जिला मंत्री राहुल साहू, मंजू कोरी, मुकेश राजपूत, कार्यालय मंत्री देवेंद्र सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष डॉ नरेंद्र गंगवार, अजय सक्सेना, अभय चौहान, वीरेंद्र राठौर, पूजा गंगवार, चंचल गंगवार, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव का भी अभिनंदन किया। बताते चलें कि अरविंद यादव अभी तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रहे हैं। पहली बार युवा मोर्चा के किसी पदाधिकारी को जिले की टीम में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।।

– बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।