भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नव निर्वाचित एमएलसी का जोरदार स्वागत

आजमगढ़- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नेहरू हाल में नवनिर्वाचित एमएलसी यशवंत सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान यशवंत सिंह ने पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ के कसीदे गढे। बीजेपी सरकार को राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित बताया।यशवंत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस देश के स्वाभिमान को रक्षाकरने वाली सरकार है। मोदी सरकार के चार सालों के कार्यकाल में कोई भी भ्रष्टाचारका आरोप नहीं लगा हैं। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी ने देश को सशक्त बनाने की कोशिश में लगे हुये है। ऐसे में मेरे जैसे सामान्य राजनैतिक व्यक्ति केमन में यह विचार उठा कि किसी दल या विचारधारा से कही ज्यादा बड़ा यह देश है और देश के हित में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का फैसला लिया। भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के साथ मैं भी अपनी पूरी शक्ति से आजमगढ़ जनपद में कमल खिलाने का प्रयास करूंगा।जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहा कि यशवन्त सिंह को एमएलसी बनाये जाने से जनपद में भारतीय जनता पार्टी का आधार और बढ़ेगा। मोदी सरकार का मतलब है गरीबों कीसरकार। नवनिर्वाचित एमएलसी से आजमगढ़ की जनता को बहुत उम्मीदे है और सदन में गरीबां की आवाज को मजबूती से उठाने का काम करते रहेंगे। इस दौरान श्रीकृष्ण पाल, रामाधीन सिंह, हौसला प्रसाद, अखिलेश मिश्र, जयनाथ सिंह, माला द्विवेदी, ध्रुव सिंह, अजीत यादव, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, सहजानन्द राय, लक्ष्मण मौर्य, मंजू सरोज, रविशंकर तिवारी, विनोद उपाध्याय, संतोष गोंड, पवन सिंह मुन्ना, श्रीकृष्ण तिवारी, शिवनाथ सिंह, ठाकुर प्रसाद सिंह, अनुराग सिंह सन्नी, कमलेन्द्र मिश्र, वरूण राय, निखिल राय, सूरज सिंह आदि उपस्थित थे।इसके पूर्व भजयुमों कार्यकर्ताओं द्वारा मंदूरी में यशवंत सिंह का जोरदार स्वागतकिया गया। क्षेत्रीय मंत्री सहजानन्द राय व भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव उम्मीद जताई कि यशवंत सिंह के एमएलसी बनने से बीजेपी को मजबूती मिलेगी। सहजानन्द राय ने कहा किय यशवंत सिंह को विधान परिषद सदस्य बनाए जाने से आज़मगढ़ के विकास की रफ़्तार बढ़ेगी। स्वागत करने वालों में अजय राय, विवेक राय,नीरज राय सिट्टू,अजय कुमार यादव,राघवेंद्र सिंह बंटी,गोपेश्वर सिंह,सिद्धार्थश्रीवास्तव, प्रवीण शुक्ला,अंकित राय,उमेश विश्वकर्मा,अभिनव श्रीवास्तव,निहाल राय, गौरव पांडेय आदि शामिल थे।इसी तरह डा. अशोक सिंह, संदीप सिंह सोनू व राजेश महुवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गिरिजाघर चौराहे पर यशवंत सिंह का जनपद जोरदार स्वागत किय गया। डा अशोक सिंह ने कहा कि जनपद के यशवंत सिंह का विधान परिषद सदस्य बनने पर हमें अपार हर्ष हैं। इनके निर्वाचन से अब आजमगढ़ जनपद की समस्याएं विधान परिषद तक पहुंचेगी जिससे आजमगढ़ विकास पथ पर आगे बढ़ेगा। इस दौरान अखिलेश सिंह, डा अजीत पांडेय, अश्वनी, आदित्य पाठक, सुधीर, अंकुर सिंह आदि ।
रिपोर्टर-:राकेश वर्मा सदर आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।