भाजपा और कांग्रेस में कोई फर्क नहीं-अरविन्द

तेन्दूखेड़ा/मध्यप्रदेश- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का हीरा सींग मरकाम ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी अरविन्द सिंह जूदेव के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया शुरुआत भाषण से सभी जनता जनार्दन का आभार व्यक्त करते हुए मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सरकार बनाने की अपील की वही केंद्र व राज्य सरकार को आरक्षण खत्म करने वाली सरकार बताया।

मध्यप्रदेश जैसी गरीबी कहीं भी नहीं है:-
जूदेव ने कहा कि मध्यप्रदेश में कानूनों का प्रभावविहीन बना दिया है देश में मंहगाई से जनता की कमर टूट रही है प्रेटोल डीजल रसोई गैस के दाम बढ़े हैं नोटबंदी जीएसटी से देश की आर्थिक व्यवस्था का काफी असर हुआ है इनकी सरकार में चंद पूंजीपति धन्ना सेठों का विकास हुआ है। भ्रष्टाचार गरीबी बेरोजगारी बढ़ी है जिसमें मध्यप्रदेश भी सबसे ज्यादा परेशान गरीब परिवार के लोग हैं केंद्र की वर्तमान सरकार ने चुनावी घोषणा जीतने के बाद दरकिनार कर देती है जिसमें सरकार बनते ही 50 दिन के अंदर15 से 20 लाख रुपए देने की बात की गई लेकिन अभी तक पूरा नहीं किया भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र के प्रलोभन मेन नहीं आना है।
पहले कांग्रेस ने रोटी जलाई फिर भाजपा ने:-
तवे में पड़ी रोटी को न बदला जाए तो वह जल जाती है कुछ ऐसा ही हाल मध्यप्रदेश का भी हुआ है पिछले45 वर्षों तक कांग्रेस फिर पिछले15वर्षों से भाजपा ने केवल रोटी जलाने का ही काम किया हैं अब वक्त बदलाव का इनके बीच में आरी को चलाना है इस दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष परदेसी हरताप शाह तिलगाम राष्ट्रीय महासचिव पूनम भारवे राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश नागजी संभागीय अध्यक्ष रबी ध्रर्वे प्रदेश संगठन मंत्री कादिर अहमद रंगरेज संभागीय अध्यक्ष गजराज मरावी जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह ध्रर्वे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के मुखिया हीरा मरकाम (दादाजी) विपिन साहू आंनद ठाकुर धर्मेंद्र सिंह जूदेव वीरेंद्र साहू एवं सभी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
– विशाल रजक मध्यप्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।