भटौला गांव में मुख्य विकास अधिकारी ने की पंचवटी की स्थापना

सम्भल- मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने आज सम्भल ब्लाक के भटौला गांव में पहुंचकर पंचवटी की स्थापना कर वृक्षारोपण किया तथा गांव में ग्राम समाज की जमीन पर वृक्षारोपण के निर्देश दिए। गांव के आसपास गंदगी के घूरे हटाने, गांव के परिवेश को साफ स्वच्छ बनाने तथा अपने घर बाहर, तालाब किनारे, मंदिर की भूमि, श्मशान घाट की भूमि तथा अन्य किसी भी प्रकार का वह स्थान जहां पर वृक्ष अथवा पौधे लगाए जा सकते हैं अधिक से अधिक पौधारोपण करने का ग्राम वासियों को संदेश दिया। जल संरक्षण करने, वृक्षारोपण करने तथा सोलर पावर का अधिक से अधिक प्रयोग करने का संदेश देते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विद्यालय में तथा ग्राम समाज की भूमि पर जहां भी छोटे पौधे हैं उन्हें संरक्षित करने का अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी पौधों के ईटों से चाहरदीवारी बनाने का आदेश ग्राम प्रधान को दिया और ज्यादा से ज्यादा गरीबों को मनरेगा का लाभ दिलाने तथा समूह बनाकर गरीबों द्वारा स्वरोजगार एवं व्यवसाय करने को प्रेरित किया।
हिंदू जागृति मंच ने प्रतिदिन किसी ना किसी गांव में पहुंचकर पंचवटी अर्थात बरगद पीपल आंवला बेल अशोक के वृक्ष लगाकर उनकी हिफाजत सुरक्षा करने का बीड़ा उठाया है। इसी क्रम में हिंदू जागृति मंच के आमंत्रण पर मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी संभल ब्लाक के भटोला ग्राम में पहुंचे। वहां उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में पंचवटी अर्थात पांच प्रकार के पेड़ लगाकर ग्राम वासियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया। इस अवसर पर आंवला बेल अशोक पीपल बरगद आदि के 40 पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर अपने संबोधन में विश्व हिंदू परिषद के विभाग प्रचार प्रमुख अजय कुमार शर्मा ने कहा कि बेल वृक्ष भगवान शिव का, पीपल वृक्ष भगवान ब्रह्मा का, बरगद वृक्ष भगवान विष्णु का निवास माना जाता है। अशोक वृक्ष शोक नष्ट करने का प्रतीक है। यह पांचो पेड़ 85% से लेकर 100% तक ऑक्सीजन का उत्सर्जन करते हैं। इसलिए वैज्ञानिक, आध्यात्मिक, आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से पंचवटी की स्थापना प्रत्येक गांव में सुनिश्चित करने वाला संगठन हिंदू जागृति मंच वंदन करने का पात्र है। उन्होंने इस अवसर पर आए मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शोभित शर्मा, उनके पिता श्याम कुमार शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, डॉक्टर आनंद प्रकाश, वेद प्रकाश सैनी, आदि ने मुख्य विकास अधिकारी उमेश त्यागी को शॉल उड़ाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर के सम्मानित किया। मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने ग्राम पंचायत भटौला को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने तथा हर संभव सहयोग के साथ विकास कार्य करने का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान शोभित शर्मा ने गांव में स्वच्छ सुंदर वातावरण बनाने तथा पर्यावरण अत्यधिक शुद्ध करने के लिए जो भी संभव हो सकेगा हर कदम उठाने का संकल्प लिया। तथा सभी ग्राम वासियों से सहयोग की अपेक्षा की। भाजपा नेता संतोष कुमार गुप्ता ने मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गांव में पहुंचकर पंचवटी की स्थापना करके, वृक्षारोपण करने की सराहना की तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनकल्याण के कार्यक्रमों की जानकारी देकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर हिंदू जागृति मंच के उपाध्यक्ष अरविंद शंकर शुक्ला, निखिल शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, उदल सिंह, वीर सिंह, विकास कुमार, रमेश सिंह, वेद प्रकाश सैनी, मुख्तार अहमद ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान शोभित शर्मा ने की। संचालन अरविंद शंकर शुक्ला ने किया।
कार्यक्रम में उचित सामाजिक दूरी सहित कोविड-19 का पूरी तरह से पालन किया गया।

– सम्भल से सैयद दानिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।