विवाहिता महिला फंदे पर लटककर दी जान, ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप

भुता, बरेली। ससुराल वालो की यातनाओं से तंग आकर महिला ने कमरे को बंद करके फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। आपको बता दें कि थाना नवाबगंज के ईटजागीर के रामचरन ने अपनी बेटी राजरानी (26) का विवाह दो साल पहले भुता के गांव डडिया नवाजिश अली के मैकूलाल कश्यप से किया था। मायके वालों ने बताया कि ससुराल वाले राजरानी को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। कुछ दिन पहले झगड़ा होने के बाद राजरानी की छोटी बहन डडिया नवाजिश अली पहुंची। शुक्रवार की रात ससुराल वालों ने राजरानी को मारपीट करते हुए यातनाएं दी। राजरानी अपनी बहन के साथ घर की छत पर सो रही थी। जबकि अन्य परिवार के लोग भी छत सोए हुए थे। आधी रात के बाद राजरानी छत से उठकर कमरे में पहुंची और उसने कमरे को अंदर से बंद करके फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह देर तक कमरा बंद होने के बाद परिवार के लोगों ने किबाड तोड़कर कमरे के अंदर देखा तो राजरानी का शव लटक रहा था। भुता इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच करके मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।