बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। उत्तर प्रदेश महापौर परिषद के निर्विरोध अध्यक्ष बने महापौर डॉ. उमेश गौतम के लौटने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने मिर्जापुर के पास कार्यालय पर मेयर डॉ उमेश गौतम का जोरदार स्वागत किया। महापौर के ब्राह्मण सभा कार्यालय मिर्ज़ापुर पहुंचने पर माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई। ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, कुमुद केशव पांडे, अनिल शुक्ला, नितिन शर्मा, डीटू पांडे, अशोक उपाध्याय, राजेश शर्मा, इंद्रदेव त्रिवेदी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।।
बरेली से कपिल यादव