बेसिक स्कूलों में मिशन शक्ति के तहत किया जागरूक

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में मिशन शक्ति के तहत खंड शिक्षा अधिकारी बबिता सिंह के निर्देशन में न्याय पंचायत अग्रास के प्राथमिक विद्यालय बल्लिया एवं कंपोजिट विद्यालय मढौली मे बालिकाओं और महिलाओं को इसकी जानकारी दी गई। साथ ही कानूनी अधिकारों और जरुरत के समय जरूरी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया।उन्हें नारी सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा की जानकारी दी गई। कार्यक्रम प्रभारी रेशु अग्रवाल व विकास जैन ने स्वास्थ्य सुरक्षा लैंगिक समानता आत्मसुरक्षा एवं सरकार की अति महत्वपूर्ण महत्वकांक्षी योजना कन्या सुमंगला के लाभ की जानकारी दी। कार्यक्रम में कोविड-19 से बचाव की भी जानकारी दी गई। जिसमें दो गज दूरी मास्क है जरूरी तथा हाथ सेनीटाइज करने की सलाह दी।।

– बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।