बुखारा कैंप में हिमबीरो को भ्रष्टाचार के खिलाफ दिलाई शपथ

बरेली। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने एवं उसके उन्मूलन के लिए प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह का मंगलवार को आईटीबीपी कैंप बुखारा में शुभारंभ किया गया। 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2020 तक आयोजित किए जाने वाले इस जागरूकता सप्ताह का विधिवत शुभारंभ नागरिक सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के साथ किया गया। शुभारंभ के मौके पर शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित क्षेत्रीय मुख्यालय व तृतीय वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल बरेली में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों व हिमवीरों को शपथ दिलाते हुए जीसी उपाध्याय उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय द्वारा संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होने तथा अपने अपने स्तर पर दिए गए कार्यों को पूर्ण ईमानदारी से करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बल सदस्य होने से हमारा दायित्व भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग के प्रति और भी बढ़ जाता है। इस अवसर पर कार्यक्रम में जीएन चोई कमांडेंट स्टाफ, राधेश्याम भारती मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अमित अग्रवाल कमांडेंट इंजीनियर, तृतीय वाहिनी एवं क्षेत्रीय मुख्यालय भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के अन्य अधिकारी व हिमवीर भी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।