बिशारतगंज पुलिस ने पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

बरेली। बिशारतगंज पुलिस ने सोमवार की देर रात 25 हजार के इनामी भारत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसकी काफी समय से तलाश कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से एक तंचमा और कारतूस बरामद किए हैं। कुख्यात बदमाश को 2013 से जिले भर की पुलिस तलाश कर रही थी। बदमाश के खिलाफ एक दर्ज से ज्यादा मामले दर्ज है। बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव अतरछेड़ी का रहने वाला भारत सिंह उर्फ भर्रे हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। 2013 से हिस्ट्रीशीटर बदमाश फरार चल रहा था। जिसके ऊपर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। सोमवार की देर रात कुख्यात बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराख में क्षेत्र घूम रहा था। इसी बीच गश्त कर रही पुलिस ने उसको संदिग्ध मानकर रोकने की कोशिश की। लेकिन आरोपी फरार होने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान पुलिस ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से तलाशी के दौरान पुलिस को 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया बदमाश 25 हजार रुपए का ईनामी बदमाश है। जो 2013 से फरार चल रहा था। पकड़े गए बदमाश पर करीब एक दर्जन मुकदमें दर्ज है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।