बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे में किया जागरूक

बरेली। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया। बिथरी चैनपुर ब्लॉक परिसर में बीडीओ की अध्यक्षता मे बाल संरक्षण समिति का आयोजन किया गया। बैठक मे सर्वप्रथम सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा बाल संरक्षण योजना के विषय में संक्षिप्त जानकारी दी गयी। तत्पश्चात योजना के अन्तर्गत निशक्त, गरीब, अनाथ, परित्यक्त एवं देख-रेख व संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों हेतु प्रवर्तकता कार्यक्रम के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी, जिसमें प्रतिमाह बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य हेतु धनराशि बीस हजार रूपये दिये जाने का प्राविधान है। दत्तक ग्रहण की पात्रता एवं शर्तों व आवेदन की प्रक्रिया (cara.nic.in) के सम्बन्ध में बताया गया। इसके अतिरिक्त बैठक मे उपस्थित सभी प्रतिनिधियों से वार्ता करके बाल विवाह को रोकने पर चर्चा की गयी। साथ ही ब्लॉक मे बढते बाल श्रम, बाल अपराध, मिसिंग चाइल्ड आदि पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं कन्या सुमंगला योजना के कलेण्डर वितरित कर हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, सहायक अध्यापक, सुमन गंगवार सामाजिक कार्यकर्ता एवं अरूण कुमार आउटरीच वर्कर आदि उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।