बिना नक्शा हो रहे अवैध निर्माण को रोका गया

कोंच(जालौन)- नगर के मुख्य मार्ग लवली चौराहे पर बिना नक्शा पास करवाए।खुलेआम निर्माण कार्य किया जा रहा था।मजे की बात तो यह है कि जिस स्थान पर निर्माण कार्य किया जा रहा है बह बीच बाजार में है।तथा बहाॅ से पूरे दिन में किसी न किसी अधिकारी का निकलना होता है।फिर भी इस अवैध निर्माण कार्य पर किसी की नजर नही पड़ी यह विचारणीय विषय हैं।जब इस अबैध निर्माण की जानकारी विनिमय क्षेत्र के जेई रामवीर को हुई तो बह मौके पर पहुँचे।तथा निर्माण कार्य करवा रहे जयप्रकाश अग्रवाल (मुखिया) निवासी जय प्रकाश नगर से नक्शा एवं अन्य जानकारी हासिल ली बह कुछ नहीं बता सके।मौके पर तमाम पत्रकार भी गये।तो मुखिया ने बताया कि मेरी पत्नी राम श्री के नाम यह प्लाट हैं।वर्ष 1989 में श्री मती विधा देवी से इसे क्रय किया था।लेकिन बात यह हैं कि उसी समय से कमलेश सक्सेना एवं राकेश सक्सेना से इसी प्लाट पर विवाद चल रहा है।जो न्यायालय में विचाराधीन है।फिर निर्माण किस की सह पर हो रहा है।जब इस संबंध में विनिमय क्षेत्र के जेई रामवीर से पत्रकारो ने अवैध निर्माण कार्य के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि मेरे यहाँ से उक्त व्यक्ति ने कोई नक्शा पास नहीं करवाया।जब विना नक्शा पास किए निर्माण कार्य करवाने की जानकारी मिली दो बहाॅ मौके पर देखा कि नक्शा पास न होने के साथ साथ सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है।जिसको तत्काल रोका गया।जब पत्रकारों ने कार्यवाही के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण कार्य हटवाया जाएगा।तथा कठोर कार्यवाही भी की जाएगी।

अभिषेक कुशवाहा जालौन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।