राजस्थान/बाड़मेर- बाड़मेर नगर परिषद के सबसे बड़ा अविकसित क्षेत्र इन्द्रा कालोनी क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी सरकारी योजनाओं के अनुसार नये सभापति गौतमचंद जैन को प्राथमिकता से जी शेड्यूल के मुताबिक शानदार नयी चमचमाती हुईं सड़कों की साफ़ सफाई व्यवस्था और साइफन पद्धति के मुताबिक नालों और नालियों का निर्माण, सफेद दूधिया रौशनी की रोड़ लाइटों के साथ ही मुख्य सड़क से जुड़ी हुई सभी गलीयो के नम्बर सहित बोर्ड, मुख्य सड़क पर शानदार रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट डिजिटल टाइमर घड़ी के साथ ही आटोमेटिक स्वीच डिब्बे और नामपट्ट बोर्ड की सूचना, स्वच्छता अभियान के साथ ही बेहतरीन वार्ड विकास करने के लिए निष्पक्ष और निस्वार्थ भाव से विकास करेंगे।
बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जिले के आलाधिकारी इस सड़क पर सुबह-शाम भ्रमण करते हैं, जिला कलेक्टर आवास ओर कलेक्ट्रेट परिसर से लगभग एक डेढ किलोमीटर दूर चारण समाज छात्रावास मे करणी माता मंदिर है,और यही तक गड्ढों में तब्दील जर्जर सड़क शहरी क्षेत्र के इन्द्रा कालोनी, इन्द्रा नगर , हिंगलाज नगर ओर दान जी की होदी वीदासर से करीबन बीस पच्चीस हजार लोगों का आवागमन प्रतिदिन होता रहता है । और नगर परिषद के पचपन वार्डों में से लगभग दस वार्डों के निवासियों के लिए लाइफलाइन साबित हो रही है।
इन्द्रा कालोनी क्षेत्र वर्तमान के पुलिस थानों से दूरी ज्यादा होने के कारण हमारे यहाँ पर नयें पुलिस थाने और चौकी बनाने के साथ ही रात्रि गस्त प्रभावी ढंग से करवाना, बाहरी राज्यों से आकर रहने वाले हजारों किराएदारों का भौतिक सत्यापन करवाकर कालोनी में शान्ति व्यवस्था मजबूत करना चाहते हैं। हमेशा के लिए भूमाफियाओं से मुक्त वार्ड बनाने की छोटी सी कोशिश करेंगे ताकि कोई भी गरीब परिवार का सुख चैन ना छीने।
इन्द्रा कालोनी क्षेत्र में ही नगर परिषद वार्ड कार्यालय वर्तमान के मतदान बूथों के आसपास ही होगें और वही पर सभी सरकारी कार्यालयों के दस्तावेज बनाने के लिए आमजनता को कहीं और भटकना नहीं पड़ेगा सभी कार्य आनलाइन सिस्टम से आपके घर के आसपास ही होगें।
इन्द्रा कालोनी क्षेत्र में नयी डिस्पेन्सरी या फिर छोटे से सरकारी अस्पताल का चिकित्सा विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही आमजनता के लिए बेहतरीन चिकित्सा सुविधाओं को उपलब्ध कराएंगे। दानजी की होदी क्षेत्र में जिला कोराना वैक्सीन सेन्टर क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतरीन चिकित्सा सुविधाओं के लिए शुरू करवाया जाएगा इससे हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
क्षेत्र में सबसे बडी समस्याओ मे बिजली – पानी, और शहर में आने जाने के लिए सस्ती दर पर मुख्य सड़कों से जोड़ कर सुगम यातायात व्यवस्था के लिए टेम्पो टेक्सी स्टेण्ड, जैसलमेर रोड़ होकर रोटेशन द्वारा शानदार परिवहन सेवाओं की शुरुआत होना चाहिए।
बाड़मेर विधायक डाक्टर प्रियंका चौधरी द्वारा विधायक कोष से क्षेत्र के श्मशान घाटो, विधालयों, और वाचनालयो की स्वीकृति दिलाकर आमजनता को विकास की गगां बहाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगे।
— राजस्थान से राजूचारण
