बाइक बचाने के लिए एसएमआई की कार ट्रक मे घुसी, गंभीर घायल

बहेड़ी, बरेली। सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर की कार बाइक को बचाने में एक ट्रक में जा घुसी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां विपणन विभाग में तैनात सीनियर मार्केटिंग अधिकारी सुबोध कुमार यादव शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बरेली से बहेड़ी कार्यालय हुंडई वरना कार से आ रहे थे यहां नैनीताल फोरलेन हाईवे जाम बाजार के पास उनकी कार के सामने अचानक एक बाइक आ गई उसको बचाने पर उनकी कार एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि उनकी कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई। सूचना मिलते ही राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नईम अहमद मौके पर पहुंच गए उन्होंने यहां एक प्राइवेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बरेली भेज दिया जहां डाक्टर ने उन्हें आइसीयू में भर्ती कर लिया है। फिलहाल उनकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है। डाक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के समय एयरबैग खुलने से सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर की जान बच गई। एयरबैग नहीं खुलते तो उनकी जान को खतरा हो सकता था। सड़क हादसे में हुई जबरदस्त टक्कर से एसएमआई की वरना कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई। टक्कर लगते ही उनकी कार के एयरबैग खुल गए। जिससे उनकी जान बच गई। अगर एयरबैग नहीं खुलते तो उनकी जान को जोखिम हो सकता था लेकिन एयरबैग खुलने से उनकी जान बच गई। घटना के बाद उनके अधीनस्थ अधिकारी मार्केटिंग अफसर अभिनव सक्सेना सहित अन्य अफसर भी अस्पताल पहुंच गए। उनके परिजनों को घटना सूचना दे दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *