बरेली मे भाजपा पर गरजे अखिलेश, बोले- भाजपा ने इलेक्ट्रॉल बॉन्ड से की वसूली, दिल्ली वालो की कहानी अब हो गयी फेल

बरेली। रविवार को मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान मे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जनसभा की। सपा ने बरेली सीट से प्रवीण सिंह ऐरन को प्रत्याशी बनाया है। बिशप मंडल इंटर कॉलेज के मैदान में पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण का चुनाव होने जा रहा है। जो बरेली से शुरू होकर मैनपुरी तक होगा। इंडी गठबंधन सभी सीटें जीतने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार जिस दल का अहंकार आसमान बराबर है। उसे नीचे गिराने का संकल्प बरेली वालों ने लिया है। भाजपाइयों में दरार है। एक दूसरे को सुरमा लगा रहे हैं। अबकी बार ऐतिहासिक जीत होगी। यह चुनाव भविष्य की पीढ़ियों का है। चुनाव संविधान बचाने का भी है। क्योंकि तभी देश बचेगा। हम सभी को देश को बचाना है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा यदि सत्ता में आई तो दलितों और पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान को बदलना चाहती है लेकिन वे यह नही जानती कि इस बार ही इन्हें बदल देगी। भाजपा दलितों और पिछड़ों को आरक्षण देने की व्यवस्था खत्म करना चाहती है। यही कारण है कि युवाओं को नौकरी देने के लिए दस से अधिक परीक्षाएं हुईं लेकिन सभी के पेपर लीक हो गए। ऐसा करके युवाओं के भविष्य को अधंकार में डाल दिया गया। अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ वाले तो बहुत आए। यहां अब दिल्ली वाले आए। एक किमी घूमकर चले गए। दिल्ली वालों की कहानी फेल हो गई है। उनके घिसे पीटे डायलॉग अब बेकार हैं। सच्चाई सब जानते हैं। जिनके लिए वोट मांगने आए उनकी तस्वीर गायब है होर्डिंग्स से। अखिलेश ने किसानों के आंदोलन को सराहा। कहा कि किसान आंदोलन का नतीजा यह रहा कि सरकार ने तीनों काले कानून वापस लिए। इन्होंने बड़े बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया है। हम किसानों का कर्जा माफ कर देंगे। सपा मुखिया ने कहा कि किसान दुखी हैं। छात्र भी परेशान है। सपा मुखिया ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड का खुलासा हुआ है। उससे भाजपा का बैंड बज गया है। भाजपा ने इलेक्ट्रॉल बॉन्ड से वसूली की। इसलिए यह महंगाई बढ़ी है। कोई हजार, सौ करोड़, दो सौ करोड़ का चंदा लेता है क्या। बरेली में कई बड़े व्यापारी हैं वो जानते होंगे। जिस कंपनी ने इन्हें चंदा दिया है। वो भी मुनाफा कमाएगा। समाजवादियों ने तय किया है कि गरीबों को गुणवत्ता अनाज के साथ डाटा मुफ्त देंगे। दाल आटा के साथ डाटा भी देंगे। लैपटॉप जो दिए थे, वह आज भी चल रहे हैं। इन्होंने दिया हमारी नकल करके, पर ऐसा दिया कि वह चलता नही। इस अवसर पर बरेली प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन, भगवत सरन गंगवार, वीरपाल सिंह यादव, विधायक अताउर रहमान सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।