बरेली में रहे पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर आरपी सिंह की गिरफ्तारी के बाद मचा हड़कंप

बरेली। अजमेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आरपी सिंह की गिरफ्तारी के बाद से बरेली में भी हड़कंप मच गया है। प्रोफेसर आरपी सिंह बरेली कॉलेज के प्राचार्य रह चुके हैं। इस दौरान यहां पर कई शिक्षकों कर्मचारियों और छात्र नेताओं के भी चहेते रहे। सोमवार की शाम अजमेर से गिरफ्तारी की सूचना आने के बाद उनके चहेतों ने भी उनसे दूरी बना ली है जो लोग खुद को डॉक्टर सिंह का करीबी बताते थे। आज इन लोगों ने भी उनका साथ छोड़ दिया। कई लोगों ने तो फोन तक बंद कर लिया तो कई लोगों ने इस विषय पर बात तक करने से इंकार कर दिया। उन्हें डर है कि कहीं पुलिस के चक्कर में न फंस जाए। बता दें बरेली कॉलेज में प्राचार्य रहने के दौरान डॉक्टर आरपी सिंह विवादों में रहे। मैनेजमेंट भी इनको पसंद नहीं करता था। बावजूद इसके कई शिक्षक नेताओं का भरपूर साथ होने से यह कार्य करते रहे।
छात्र नेताओं ने फेसबुक पर दिखाया गुस्सा
कॉलेज से जुड़े कई छोटे-बड़े छात्र नेता ने भी इनके विरोध में आ गए है। पूर्व छात्र नेता विनोद जोशी ने भी अपनी फेसबुक पर टिप्पणी करते हुए उनके कार्यकाल के दौरान हुई हेरा फेरी को लेकर कमेंट किया है। जिसके बाद कई और छात्र नेताओं ने भी अपने-अपने कमेंट किए है तो कई ने उन पर बरेली कॉलेज में रहते हुए भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए है।
बदायूं में बन रहा एक डिग्री कॉलेज
डॉक्टर आरपी सिंह बदायूं में एक एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी बनाना चाहते थे लेकिन किसी कारण से ऐसा नहीं हो सका। इसलिए अब एक डिग्री कॉलेज का निर्माण चल रहा है जो कि अपने अंतिम रूप में है। इनके कई खास सूत्र बरेली में रहकर कालेज का निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं लेकिन इनकी गिरफ्तारी के बाद कालेज से जुड़े लोगों ने भी अपने-अपने फोन बंद कर लिए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।