बदलेगा मौसम, 4 दिनों तक चलेगा आंधी-पानी का सिलसिला

बरेली। देश के अन्य राज्यों के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी शनिवार से एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है। मौसम निदेशक के अनुसार पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के आसपास विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश के मौसम में यह बदलाव आएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार 25 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बदली छाई रहेगी। कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दरम्यान धूल भरी तेज हवा चलने के भी आसार हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है। मौसम निदेशक के अनुसार रविवार को लखनऊ और बरेली आसपास के इलाकों में भी मौसम खराब होगा, गरज-चमक के साथ बारिश होगी। तेज हवा चलेगी। उन्होंने बताया कि रुक-रुक कर यह सिलसिला 28 अप्रैल तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जारी रहेगा। इस आंधी पानी की वजह से फसल कटाई-मड़ाई में लगे किसानों की दिक्कतें एक बार फिर बढ़ सकती हैं।।

– बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।