अवैध संबंधों के चलते पत्नी की गोली मारकर हत्या

भुता, बरेली। भुता क्षेत्र मे अवैध संबंधों में शुक्रवार आधी रात को पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बरेली के भुता क्षेत्र के चकरा गांव के रहने वाले जगपाल की शादी 15 साल पहले मिथिलेश के साथ हुई थी। जगपाल दूध बेचने का कारोबार करते हैं। उनके 6 बच्चे हैं। जगपाल को शक था कि उनकी पत्नी के गैर मर्द से संबंध हैं। इसको लेकर उनकी पत्नी से कहासुनी होती रहती थी। शुक्रवार की रात को पति पत्नी में संबंधों को लेकर झगड़ा हुआ। जगपाल ने तमंचे से महिला के सिर में दाहिनी ओर कनपटी पर गोली मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। भुता एसओ रविंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी जगपाल को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है। महिला के मायके वालों की ओर से थाना भुता में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।।

– बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।