बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। काली मंदिर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन शुरू हो गया। यह अखंड रामायण पाठ शनिवार की सुबह 12 बजे तक चलेगा। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया जायेगा। जानकारी के अनुसार कस्बे के बगिया मे मां काली मंदिर पर शुक्रवार को विधि विधान के साथ 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ। रात में संध्या जागरण पार्टी रामपुर द्वारा संगीत मय रामायण होगी। शनिवार की दोपहर में रामायण समापन के बाद हबन पूजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। जेपी सुमन, विजय, वेद प्रकाश, आकाश, धर्म सिंह आदि शामिल है।।
बरेली से कपिल यादव
