गैंगस्टर के आरोपी ड्रग माफिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तस्करों मे मची खलबली

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। पिछले काफी समय से स्मैक तस्करी करने बाले आरोपी पर पुलिस ने सितम्बर महीने मे गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी तब से वह फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी तलाश थी लेकिन वह हाथ नही आ रहा था। पुलिस ने मुखविर की सूचना पर वांछित आरोपी को घर से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि कस्बा निवासी ड्रग माफिया जाकिर पर सितम्बर महीने मे गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी तब से यह फरार चल रहा था मुखबिर की सूचना पर अभी जानकारी मिली कि वह घर पर है टीम को भेजकर जाकिर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस की ड्रग माफिया पर गैंगस्टर एक्ट की ताबड़तोड़ कार्रवाई को लेकर तस्करों में खलबली मच गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *