प्रदेश सरकार के चार साल पूर्ण होने पर विधायक ने गिनाई उपलब्धियां

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। प्रदेश सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर विधायक डॉ डीसी वर्मा ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुये कहा कि पार्टी सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर काम कर रही है। मिशन किसान कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय बृहद किसान गोष्ठी का आयोजन ब्लॉक सभागार मे रविवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान उन्होंने कहा चार साल में जो सरकार ने विकास कार्य कराएं। वह 50 सालों में भी किसी सरकार ने नहीं कराए। विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान ने क्षेत्र मे कराए गए विकास कार्यों को विस्तार से बताया। भाजपा नेत्री तेजेश्वरी सिंह ने कहा प्रदेश सरकार के सख्त रुख के बाद गुंडे या तो जेल में है या प्रदेश छोड़ कर चले गए। सरकार के कार्यकाल मे एक भी उपद्रव नही हुआ। ब्लॉक सभागार में बीडीओ प्रणय कृष्ण, एडीओ पंचायत छत्रपाल गंगवार, कैलाश शर्मा, नत्थूलाल गंगवार, अमित साहू, वेदपाल चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।