प्रचार के लिए लगाए राजनैतिक पोस्टर-बैनर और होर्डिंग उतरवाए

बरेली। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही नगर निगम भी सक्रिय है। लगातार वह क्षेत्रों में अभियान चलाकर प्रचार-प्रसार के लिए लगाए गए पोस्टर, बैनर व होर्डिंग को उतार रही है। गुरुवार को यह अभियान नगर निगम ने प्रवर्तन दल व सुभाषनगर पुलिस के साथ चलाया। गुरुवार की सुबह से चला अभियान शाम तक जारी रहा। इस बारे में जानकारी देते हुए नगर निगम के जयपाल सिंह पटेल ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। जिसको लेकर टीम रोज अभियान चला रही है। गुरुवार को इसके तहत नगर निगम प्रवर्तन दल के साथ सुभाषनगर पहुंची और थाने की पुलिस के साथ उसने सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, नेकपुर समेत पूरे क्षेत्र में उम्मीदवारों के पोस्टर, बैनर व होर्डिंग को हटाने का काम किया गया। इस दौरान अतिक्रमण प्रभारी ललतेश कुमार सक्सेना भी मौजूद रहे। टीम लगातार अभियान चला रही है। शुक्रवार को भी अभियान चला कर आदर्श आचार संहिता का पालन कराया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *