प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की प्रदेश अध्यक्ष का जिले में प्रथम आगमन पर शानदार स्वागत

शाहजहाँपुर – शहीदों की नगरी शाहजहांपुर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की प्रदेश अध्यक्ष शम्मी वोहरा के प्रथम आगमन पर मोहल्ला जेर किला स्थित पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत जिलाध्यक्ष अग्निवेश समाजवादी जी के नेतृत्व में हुआ। सर्वप्रथम महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्री मति ऋचा सक्सेना ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यापर्ण करके स्वागत किया।जन सभा को संबोधित करते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मा. अग्निवेश समाजवादी ने कहा कि दुःख है दुःख का कारण है लेकिन उसका भी निवारण है लेकिन निवारण सरकार नही करेगी उसके लिए हम सब को एकजुट होकर आवाज उठानी पड़ेगी आने वाली 6 तारीख को किसानों की समस्याओं को लेकर , अतिक्रमण को लेकर , साथ सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ हम लोगो को सड़क पर उतरना है और आंदोलन करना है अगर जनहित के लिए हम लोगो को जेल भी जाना पड़े तो हम लोग पीछे नही हटेंगे हम लोग प्रगति लाकर दिखाएंगे साथ ही प्रदेश अध्यक्ष शम्मी वोहरा ने कहा कि लगातार हम लोग जो मन की बात सुनते चले आ रहे है वो मन की बात पूरी हुई नही जनता के खाते में 15 लाख रूपये नही आये है वेरोजगारो को रोजगार नही मिला अबकी बार हम मन की बात कहेंगे अबकी बार” बुआ बबुआ न भाभी अबकी बार चाबी” यही हमारी पार्टी का नारा है आने वाली 6 तारीख को जनपद में रैली का आयोजन किया जा रहा है और जन समस्याओं को लेकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौपा जायेगा साथ ही उन्होंने कहा देश-प्रदेश के नौजवानों, किसानों के सामने जो चुनौती खड़ी है वह ज्यादा महत्वपूर्ण है इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह ने कहा कि 6 फरवरी की रैली आम लोगों, गरीब, किसान, मजदूर के आक्रोश को स्वर देने के लिए आयोजित हो रही है. उन्होंने कहा कि इसीलिए इसे जनाक्रोश रैली का नाम दिया गया है.उन्होंने कहा कि केंद्र और यूपी की बीजेपी सरकार से परेशान हो चुकी है. सरकार ने अपना कोई भी वादा अब तक पूरा नहीं किया है. न तो युवाओं को रोजगार मिला, न किसानों को पूरा कर्ज माफ हुआ. यूपी में कानून-व्यवस्था की हालत बेहद खराब है. सूबे के लोग योगी और मोदी से परेशान हैं साथ ही महिला सभा की जिला अध्यक्ष श्री मति रिचा सक्सेना ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है आज जनता को योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है सरकार को आइना दिखाने के लिए 6 फरबरी को विशाल रैली का आयोजन नगर निगम स्थित शहीद द्वार में किया जायेगा और जिला अधिकारी को समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौपा जायेगा इस मौके पर समाजसेवी सलमान को प्रदेश अध्यक्ष शमी वोहरा ने उनके सामाजिक कार्यो से खुश होकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर रीना, अजीमा, सावित्री, मीनाक्षी, फिज़ा, नूरी अफीसा, इरम फात्मा, अफसाना, रोज़ी, शबनम, मुम्रना, शबनम, नाउज, निशा, शानरी, अंजू, खुशनुमा,नाहिद ,फलक, अनम ममता, खुशबु, उषा, अश्विनी कुमार जिला अध्यक्ष लोहिया बाहिनी, जिला मीडिया प्रभारी शुभम् गुप्ता उर्फ रूबल, महा सचिव गुलजार हबीब कुरैशी,विधान सभा अध्यक्ष शिवराज सिंह यादव,महा नगर प्रभारी राजीव सक्सेना, युवजन सभा जिलाध्यक्ष ज़ीशन अंसारी , सचिव अंकुर गांधी, सोनू गुप्ता, मोनू गुप्ता, मनोज गुप्ता, मुज़ामिल इत्यादि कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौज़ूद रहे।

अंकित कुमार शर्मा
शहजहांपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।