पुलिस प्रशासन के उत्पीड़न से वकील नही आम जनता भी परेशान- अजय राय

*पूर्व विधायक ने वकीलों के मांग का किया समर्थन।

वाराणसी/पिंडरा- एक सप्ताह पूर्व बड़ागांव पुलिस द्वारा एक वकील की शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार करने तथा उसे मारने से आक्रोशित वकीलों द्वारा चलाये जा रहे धरना प्रदर्शन के आठवे दिन पूर्व विधायक अजय राय ने वकीलों के आंदोलन की कांग्रेस पार्टी द्वारा समर्थन की घोषणा तथा पुलिस की कार्यवाही को निंदनीय बताया।
पूर्व विधायक ने वकीलों के धरना प्रदर्शन को सही ठहराते हुए कहाकि एक वकील के ऊपर पुलिस व प्रशासन द्वारा इस तरह के कार्य किये जा रहे हैं तो फिर आम आदमी कैसे सुरक्षित रह सकता है।उन्होंने वकीलों के मांग जिसमें एसडीएम व बड़ागांव इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग को दोहराते हुए जिला प्रशासन के नकारात्मक रवैये की भी निंदा की। उन्होंने कहाकि तहसील स्थापना के इतने वर्षो के बाद इस तरह की घटना का होना तहसील प्रशासन के ऊपर ऊगली उठ रही है।
वही सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पीसीसी सदस्य त्रिभुवन पांडेय, पूर्व बार अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, पूर्व महामन्त्री प्रितराज माथुर, रामभरत यादव, श्रीप्रकाश सिंह, शैलेन्द्र सिंह ,सरोज राय ने कहाकि जब तक एसडीएम व इंस्पेक्टर बड़ागांव का निलंबन नही हो जाता संघर्ष जारी रहेगा। वक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के ज्यादती की तीब्र आलोचना की।
सभा की अध्यक्षता मनोज शुक्ल व संचालन बार महामन्त्री रमेश यादव ने किया।
इस दौरान विपिन सिंह, उदयनाथ भारती, विवेक सिंह रिंकू, सुरेन्द्र सिंह, मनोज श्रीवास्तव, जयचंद, लालचंद, अनूप सिंह, रामसनेही पांडेय, सत्यप्रकाश चौबे, राजू सिंह व छविनाथ समेत दर्ज़नो वकील व कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विदित हो कि सगुनहा निवासी व पेशे से वकील देवेंद्र मिश्र को पट्टीदारों के विवाद में बड़ागांव पुलिस ने चालान कर दिया था। लेकिन वकील बड़ागांव पुलिस एक पक्षीय कार्यवाही व पिटाई करने का आरोप लगाते हुए लगातार कार्य बहिष्कार के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

रिपोर्टर-:महेश पाण्डेय नेशनल हेड(AV News)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।