पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक बने धनंजय शर्मा, हुआ जगह-जगह स्वागत

बरेली। वायु सेना के जांबाज पूर्व सैनिक धनंजय शर्मा को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का महानगर संयोजक मनोनीत किया गया। पार्टी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोड़ा ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर, मिठाई खिला कर धनंजय शर्मा को नए पद व दायित्व हेतु शुभकामनाएं दी और कहा कि सैनिक हमारे देश के गौरव है। धनंजय शर्मा ने देश हित मे अपनी जान दांव पर लगाई और अब समाज सेवा कर रहे है। उनके इस जज्बे को नमन। आपको बता दें कि साईनाथ मंडल मे शहर विधायक डॉ अरुण कुमार की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष, निवर्तमान पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक बिक्रम सिंह ने स्वागत करते हुए कहा कि धनंजय विगत कई वर्षों से पार्टी में बडी मेहनत और लगन से कार्य कर रहे है। सह संयोजक के रूप में कंधे से कंधा मिला कर कार्य किया है इसलिए धनंजय को उनकी निष्ठा और सेवा भाव को देखते हुए संयोजक बनाया गया। सांईनाथ मंडल अध्यक्ष जेपी पाल और पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ त्रिलोकी सिंह ने भी स्वागत किया। आपको बता दें कि धनंजय शर्मा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद में ब्रज प्रान्त उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर रहे है। इस अवसर पर धनंजय शर्मा ने बताया कि उनका परिवार सदैव देश व समाज के लिए कार्य करता रहा है। परदादा पराग दत्त ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भाग लिया। उन्ही की प्रेरणा से देश सेवा का जज्बा है। वायु सेना में लड़ाकू विमान के तकनीकी पद पर कार्य करते हुए युद्ध जैसी परिस्थितियों में बुरी तरह घायल हुए। भले ही अब वायु सेना में कार्य नही कर रहे परन्तु समाज और देश हित मे सदैव कार्य करते रहेंगें। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी महाराज मेरे आदर्श है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।